उत्तर प्रदेशगाजियाबादबड़ी खबरराज्यलखनऊ

सीएम योगी ने दूधेश्वर नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर कांवड़ मेला तैयारियों का लिया जायजा*

  • श्रावण कांवड़ मेले का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, उमड़ा जनसमूह
  • गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर ली कांवड़ मेला तैयारियों की जानकारी
  • दूधेश्वरनाथ वेद पाठशाला के विद्यार्थियों ने पारंपरिक सनातनी परंपरा से किया स्वागत
  • मुख्यमंत्री ने कोरिडोर निर्माण कार्य की प्रगति की ली जानकारी

गाजियाबाद/लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की सुबह गाजियाबाद स्थित सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री का स्वागत दूधेश्वरनाथ वेद पाठशाला के विद्यार्थियों ने पारंपरिक सनातनी परंपरा से किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर में भगवान दूधेश्वरनाथ का विधिपूर्वक रुद्राभिषेक किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनसमूह उमड़ पड़ा।

दूधेश्वरनाथ मंदिर आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति का जीवंत प्रतीक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास के पावन अवसर पर गाजियाबाद से श्रावण कांवड़ मेला का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दूधेश्वरनाथ मंदिर आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरी जी महाराज के संरक्षण में हो रहे धार्मिक और सांस्कृतिक विकास की सराहना की।

आधे घंटे तक रहे मंदिर परिसर में, कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर परिसर में करीब आधे घंटे तक रुके। उन्होंने जिलाधिकारी दीपक मीणा से कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। मंदिर परिसर में कांवड़ियों के लिए किए गए विशेष प्रबंधों को देखकर मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों व मंदिर समिति की सराहना की।

पर्यटन विकास व कोरिडोर निर्माण की जानकारी ली
मुख्यमंत्री ने महंत नारायण गिरी जी महाराज से मंदिर परिसर में चल रहे पर्यटन विभाग के तहत दूधेश्वरनाथ कोरिडोर निर्माण की प्रगति पर भी जानकारी ली। श्रीमहंत नारायण गिरी जी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना सुबह मिलते ही पूजा-अर्चना की तैयारी की गई।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button