उत्तर प्रदेशदेशलखनऊ

भाजपा सरकार में बार-बार आतंकवादी घटनाएं क्यों हो रही है: अखिलेश यादव

नयी दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में बार-बार आतंकवादी घटनाएं क्यों हो रही है? पहलगाम में आतंकी घटना हुई, उसके पहले पुलवामा में जवानों पर हमला हुआ। पहलगाम में हमला करने वाले आतंकवादी कहां गायब हो गए वे कहां चले गए?

यादव ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम आॅपरेशन सिन्दूर में सेना की बहादुरी, साहस और पराक्रम के लिए बधाई देते है। फौज को अगर और मौका मिलता तो हो सकता वे पीओके ले लेते। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की विदेश नीति के असफल रही है। भारत का दुनिया के बहुत देशों में सम्मान है लेकिन जब जरूरत पड़ी तो भारत के साथ कोई खड़ा नहीं हुआ। यह चिंता का विशय है कि कई देश हमारे साथ व्यापार कर रहे है, लेकिन जरूरत के समय खड़े क्यों नहीं हुए?

अखिलेश यादव ने कहा कि चीन के साथ व्यापार हो रहा है, चीन ने क्या किया, सभी ने देखा। केन्द्र सरकार को फैसला लेना चाहिए कि अगले दस साल चीन का कोई समान भारत नहीं आने देंगे। चीन से अमीरों का सब कुछ आ रहा है। किसान को खाद की जरूरत है, लेकिन खाद के लिए जरूरी चीजें नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। भाजपा सरकार ने बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा को बर्बाद कर दिया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button