
नए साल की पूर्व संध्या पर स्पेनिश स्ट्रीमर सर्जियो जिमेनेज (37) का लाइव चैलेंज दर्दनाक रूप से आख़िर तक पहुंच गया। सर्जियो, जो ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर “Sancho” या “Sssanchopanza” नाम से जाने जाते थे, डोनर्स से मिलने वाले पैसों के लिए अक्सर खतरनाक चैलेंज लेते थे। 31 दिसंबर की रात उन्होंने एक ऐसा ही जोखिम भरा वादा किया, जिसमें उन्हें एक बोतल व्हिस्की पीने और लगभग 6 ग्राम कोकीन का सेवन लाइव कैमरे पर करने के लिए कहा गया था — और इसके लिए दर्शक पैसे दे रहे थे।



