उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
CM योगी का गणतंत्र दिवस संदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने और राष्ट्र की मजबूती के लिए निरंतर समर्पित रहने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें लोकतंत्र, एकता और अखंडता की शक्ति का एहसास कराता है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी देश को दिशा दे रहे हैं।
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब हर नागरिक अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेगा, तभी भारत एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ेगा।



