धर्म-आस्था
जया एकदाशी 2026: कब है, शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और पारण समय | Jaya Ekadashi Date & Significance

जया एकदाशी 2026 हिन्दू धर्म में अत्यंत शुभ और पवित्र व्रत माना जाता है, जो भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी की उपासना के लिए समर्पित है। पंचांग के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 28 जनवरी 2026 को शाम 4:35 बजे से प्रारंभ होकर 29 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 1:55 बजे तक रहेगी, इसलिए इस वर्ष जया एकादशी का व्रत गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को रखा जाएगा।



