उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

गोमती एक्सप्रेस में भीड़, यात्री छूटे

गोमती एक्सप्रेस की आरक्षित बोगियों में भारी भीड़ के कारण बड़ा हंगामा देखने को मिला। कंफर्म टिकट लेकर पहुंचे कई यात्री प्लेटफॉर्म पर ही खड़े रह गए और ट्रेन उनके सामने से रवाना हो गई। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि आरक्षित कोचों में बड़ी संख्या में बिना टिकट और वेटिंग यात्रियों के चढ़ जाने से हालात बेकाबू हो गए। बोगियों के गेट बंद नहीं हो सके, जिससे कंफर्म टिकट धारकों को अंदर प्रवेश तक नहीं मिल पाया।

घटना के दौरान प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। कई यात्री अपने परिवार और बच्चों के साथ परेशान होते नजर आए। कुछ यात्रियों ने रेलवे हेल्पलाइन और अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन ट्रेन समय पर रवाना हो गई। यात्रियों का कहना है कि यदि समय रहते टीटीई और आरपीएफ द्वारा सख्ती की जाती तो यह स्थिति पैदा नहीं होती। रेलवे प्रशासन से मांग की जा रही है कि भीड़भाड़ वाले रूट पर अतिरिक्त कोच लगाए जाएं और आरक्षित बोगियों की सख्त निगरानी की जाए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button