उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमनोरंजन
UP: मायावती ने ‘घूसखोर पंडित’ पर रोक की मांग की

उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समुदाय के अपमान वाली फिल्म को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने विवादित फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
मायावती ने कहा कि इस तरह की फिल्में सामाजिक सौहार्द और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं। उन्होंने सरकार और सेंसर बोर्ड से कहा कि ऐसी फिल्मों पर कड़ाई से रोक लगाई जाए, ताकि किसी समुदाय की भावनाओं का अपमान न हो।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस मामले में सेंसर बोर्ड और प्रशासन की संवेदनशील भूमिका अहम होगी। उत्तर प्रदेश में इस तरह के विवादों का सामाजिक और राजनीतिक असर भी नजर रखा जा रहा है।



