खेल-खिलाड़ी
क्या ईशान किशन अदिति हुंडिया से शादी करेंगे? मां ने शादी की अफवाहों पर दिया बड़ा बयान

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑल‑राउंडर और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों टी‑20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के साथ सुर्खियों में हैं। उनके मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा तेज़ हो गई है, खासकर जब बात आई अदिति हुंडिया के नाम से जुड़ी अफवाहों की। कई दिनों से यह खबरें वायरल हो रही हैं कि ईशान और जयपुर की मॉडल तथा मिस इंडिया फाइनलिस्ट अदिति हुंडिया लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और इनके बीच जल्द शादी हो सकती है।



