
दिल्ली के इंडिया AI इम्पैक्ट समिट-2026 के दौरान हुए शर्टलेस विरोध प्रदर्शन मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने आज एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को चार दिनों के लिए पुलिस custody में भेज दिया है ताकि पुलिस उन्हें आगे की पूछताछ और जांच के लिए रिमांड पर रख सके। यह आदेश 24 फरवरी 2026 को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रवि ने जारी किया।



