खेल-खिलाड़ी
ललित मोदी राजस्थान रॉयल्स खरीदने की रेस में शामिल

IPL के संस्थापक और पूर्व कमिश्नर Lalit Modi ने राजस्थान रॉयल्स टीम खरीदने की दौड़ में कदम रखा है। उनके इस कदम से क्रिकेट जगत में फिर हलचल मच गई है।
सूत्रों के अनुसार, डील को अंतिम रूप देने के लिए कल लंदन में अहम बैठक होगी, जिसमें खरीदारों और फ्रेंचाइजी के बीच बातचीत होगी। ललित मोदी की संभावित वापसी से IPL में निवेश और टीम रणनीतियों पर भी असर पड़ सकता है।
विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि मोदी सफल रहते हैं, तो राजस्थान रॉयल्स की टीम संरचना और प्रबंधन में बदलाव संभव हैं। फैंस भी इस खबर को लेकर उत्साहित और चर्चा में हैं।



