उत्तर प्रदेश
लखनऊ में पेट्रोल-डीजल लिमिट तय

लखनऊ में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई को संतुलित बनाए रखने के लिए प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। इसके तहत दोपहिया वाहनों को अधिकतम 5 लीटर और चारपहिया वाहनों को 20 लीटर तक ही ईंधन दिया जा रहा है। यह व्यवस्था अस्थायी रूप से लागू की गई है ताकि सभी उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में ईंधन मिल सके।
अधिकारियों के अनुसार, सप्लाई को दोगुना किए जाने के बावजूद मांग अधिक होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। इससे न केवल भीड़ और अफरा-तफरी पर नियंत्रण रहेगा, बल्कि ईंधन का समान वितरण भी सुनिश्चित होगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराकर ज्यादा ईंधन लेने की कोशिश न करें और सहयोग बनाए रखें, ताकि स्थिति सामान्य बनी रहे।



