उत्तर प्रदेश
CBI ने सिम बॉक्स ठगी का किया पर्दाफाश

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर सिम बॉक्स के जरिए संचालित ठगी के नेटवर्क का खुलासा किया है। इस कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से लोगों को निशाना बनाकर डिजिटल फ्रॉड को अंजाम दे रहे थे।
जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपी सिम बॉक्स तकनीक का इस्तेमाल कर अंतरराष्ट्रीय कॉल्स को लोकल कॉल में बदलकर लोगों को धोखा देते थे। इस तरह वे बैंकिंग और OTP से जुड़ी संवेदनशील जानकारी हासिल कर ठगी करते थे। CBI अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच जारी है।



