उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
UP में शिक्षामित्रों-अनुदेशकों को बड़ा तोहफा, बढ़ा मानदेय


उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के करीब 1.68 लाख शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को बड़ी राहत देते हुए उनके मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस फैसले के तहत अब शिक्षामित्रों को हर महीने 18 हजार रुपये और अनुदेशकों को 17 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।
यह निर्णय लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे शिक्षाकर्मियों के लिए राहत भरा साबित होगा। सरकार का कहना है कि इस कदम से शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी, साथ ही शिक्षकों का मनोबल भी बढ़ेगा।
शिक्षामित्रों और अनुदेशकों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है और इसे अपने हित में बड़ा कदम बताया है। वहीं, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि इससे प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिल सकता है।