कारोबार
8वें वेतन आयोग पर बड़ी मांग

केंद्रीय कर्मचारियों ने आने वाले आठवां वेतन आयोग के सामने अपनी नई मांगें रखी हैं, जिसमें ₹69,000 न्यूनतम बेसिक सैलरी और साल में दो बार इंक्रीमेंट शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि बढ़ती महंगाई और जीवन यापन की लागत को देखते हुए वेतन संरचना में बड़ा बदलाव जरूरी हो गया है।
कर्मचारी संगठनों का मानना है कि मौजूदा वेतन ढांचा अब समय के अनुरूप नहीं है, इसलिए इसे अपडेट करना बेहद जरूरी है। डबल इंक्रीमेंट की मांग भी इसी दिशा में उठाई गई है, ताकि कर्मचारियों की आय में नियमित और पर्याप्त बढ़ोतरी हो सके।
अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या फैसला लेती है, लेकिन अगर ये मांगें मानी जाती हैं, तो लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को इसका सीधा फायदा मिल सकता है।



