टेक

OTT Scam: ₹299 में Netflix-Prime ऑफर फर्जी, Telegram-Reddit जाल से सावधान

आजकल सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर ₹299 में Netflix, Hotstar और Amazon Prime जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स के फर्जी ऑफर्स तेजी से फैल रहे हैं। ये ऑफर देखने में बेहद आकर्षक लगते हैं, लेकिन असल में ये एक बड़ा साइबर फ्रॉड हो सकता है, जिसका मकसद लोगों से पैसे और डेटा ठगना है।

Telegram और Reddit जैसे प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे कई ग्रुप और पोस्ट देखे जा रहे हैं, जहां कम कीमत में प्रीमियम सब्सक्रिप्शन देने का दावा किया जाता है। लेकिन जैसे ही यूजर पेमेंट करता है, या तो उसे फर्जी लिंक मिलती है या उसका अकाउंट/डाटा खतरे में पड़ जाता है।

साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोई भी बड़ा OTT प्लेटफॉर्म इतनी कम कीमत पर ऑफिशियल सब्सक्रिप्शन नहीं देता। ऐसे ऑफर्स ज्यादातर फिशिंग लिंक या हैकिंग ट्रैप होते हैं, जिनसे बैंक डिटेल्स और पर्सनल जानकारी चोरी हो सकती है।

लोगों को सलाह दी जाती है कि किसी भी अनऑफिशियल लिंक या सोशल मीडिया ऑफर पर भरोसा न करें और केवल ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप से ही सब्सक्रिप्शन लें। थोड़ी सी लापरवाही बड़ा आर्थिक नुकसान कर सकती है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button