उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
गाजियाबाद में जनगणना कर्मी को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार


Ghaziabad में जनगणना कार्य से जुड़ा एक विवाद हिंसक रूप ले बैठा। आरोप है कि जनगणना कर्मियों को किसी घर का पता बताने को लेकर पड़ोसी नाराज हो गया और उसने युवक को गोली मार दी।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि आरोपी को इस बात पर आपत्ति थी कि उसके पड़ोसी का घर जनगणना कर्मियों को क्यों दिखाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।