बड़ी खबरमनोरंजन

Padma Awards 2026: सिनेमा जगत के सितारों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, हेमा मालिनी लेंगी धर्मेंद्र का मरणोपरांत पद्म विभूषण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार, 25 मई को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में पद्म पुरस्कार से 66 हस्तियों को सम्मानित करेंगी। इस खास मौके पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कई अन्य केंद्रीय मंत्री भी समारोह में शामिल होंगे। आज इस समारोह में पहले राष्ट्रपति 66 पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी, जिनमें 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री शामिल हैं। इन 66 नामचीन हस्तियों में बॉलीवुड सितारे भी शामिल है। इसकी पूरी लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं।

पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता

  • धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत)- कला
  • के टी थॉमस – सार्वजनिक मामले
  • एन राजम – कला
  • पी नारायणन – साहित्य और शिक्षा
  • वी एस अच्युतानंदन (मरणोपरांत) – सार्वजनिक मामले

पद्म भूषण पुरस्कार विजेता

  • अलका याग्निक – कला
  • ममूटी – कला
  • शतावधानी गणेश- कला
  • पीयूष पांडे (मरणोपरांत) – कला

पद्म श्री पुरस्कार विजेता

  • गायत्री बालासुब्रमण्यम और सुश्री रंजनी बालासुब्रमण्यम (जोड़ी) – कला
  • सतीश शाह (मरणोपरांत) – कला
  • युमनाम जात्रा सिंह (मरणोपरांत) – कला

हेमा मालिनी लेंगी धर्मेंद्र का मरणोपरांत पद्म विभूषण

एक्ट्रेस हेमा मालिनी अपने दिवंगत पति और अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत दिए गए ‘पद्म विभूषण’ को लेंगी। उन्होंने इस खास मौके पर हिंदुस्तान टाइम्स से एक खास बातचीत में भावुक होते हुए कहा, ‘यह मेरे लिए एक बेहद खास पल है। अहाना मेरे साथ है… ईशा भी आना चाहती थी, लेकिन यहां नहीं पहुंच पाई। पूरा परिवार खुश है। सनी, बॉबी और सभी को इस बारे में पता है। यह हम सभी के लिए एक यादगार पल होने वाला है। मैं थोड़ी भावुक हूं।’

धर्मेंद्र के निधन से फैंस को लगा था झटका

हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ ने 89 की उम्र में 24 नवंबर, 2025 को इस दुनिया को अलविदा कहा दिया था। उनके निधन की खबर से न सिर्फ उनके परिवार को बल्कि फैंस को भी जबरदस्त झटका लगा था। अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया था और लिखा, ‘धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है। वह एक आइकॉनिक फिल्मी हस्ती थे। एक जबरदस्त अभिनेता थे, जिन्होंने अपने हर किरदार से लोगों का दिल जीता था। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।’

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button