उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी को कार्डियक अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती


समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल बन गया। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
राजेंद्र चौधरी का हालचाल जानने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से उपचार की जानकारी ली और परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचे तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। राजेंद्र चौधरी उत्तर प्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं और लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं।