खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

CWG 2026 में भारतीय बॉक्सर्स ने की गोल्ड मेडल की बारिश, प्रिया और साक्षी ने जीता गोल्ड मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 10वां दिन भारतीय बॉक्सर्स के लिए यादगार रहने वाला है। इस दिन इंडियन बॉक्सर्स ने बॉक्सिंग रिंग में गोल्ड मेडल की बारिश की है। भारत ने आज के दिन कुल पांच गोल्ड मेडल जीते हैं। जिसमें से 4 बॉक्सिंग में आए हैं। भारत की स्टार बॉक्सर साक्षी ने महिला 51 किग्रा वर्ग के फाइनल में इंग्लैंड की रुबी व्हाइट को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं उसके बाद प्रिया ने महिला 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में कनाडा की मैरी बाथेल अल अहमदी को खंडित फैसले में 4-1 से हराकर एक और स्वर्ण पदक जीता।

साक्षी चौधरी ने 51 किग्रा वर्ग में जीता गोल्ड

भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला 51 किग्रा वर्ग के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की रुबी व्हाइट को 5-0 से एकतरफा अंदाज में हराया। साक्षी ने मैच के तीनों ही राउंड में अपना पूरा दबदबा बनाए रखा और प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। मैच खत्म होते ही अपनी जीत तय देखकर साक्षी जश्न मनाने लगीं, जबकि हार का आभास होते ही रुबी व्हाइट की आंखों में आंसू आ गए। साक्षी की इस शानदार जीत के साथ ही भारत ने मुक्केबाजी स्पर्धा में भारत को तीसरा गोल्ड दिलाया।

पहला राउंड हारने के बाद प्रिया की जबरदस्त वापसी

भारतीय मुक्केबाज प्रिया घंघस की बात करें तो महिला 60 किग्रा वर्ग के फाइनल मुकाबले में उनका सामना कनाडा की मैरी बाथेल अल अहमदी से हुआ। हालांकि, पहला राउंड कनाडा की मुक्केबाज के पक्ष में रहा, लेकिन प्रिया ने हार नहीं मानी और अगले दोनों राउंड में जबरदस्त वापसी की। उन्होंने दूसरा राउंड 4-1 से अपने नाम किया और अंत में मुकाबला 4-1 के स्प्लिट (विभाजित) फैसले से जीतकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। प्रिया की इस उपलब्धि के साथ ही भारत ने इस कॉमनवेल्थ गेम्स में मुक्केबाजी स्पर्धा में चार स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल कर लिए हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button