बड़ी खबरविदेश

इंडोनेशिया की बोट में आग लगने से बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत और 41 लापता; Ferry में 271 थे सवार

इंडोनेशिया की एक फेरी में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है। इस घटना में अब तक 5 लोगों की मौत की खबर आ चुकी है, जबकि 41 लोग लापता बताए जा रहे हैं। खोज और बचाव अधिकारियों ने बताया कि इस फेरी में 271 लोग सवार थे। नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी ‘बासारनास’ के मुताबिक, जब यह जहाज पूर्वी जावा के सुराबाया से साउथ सुलावेसी के मकासर जा रहा था, तब कैप्टन ने आग लगने की सूचना दी।

फेरी पर आग लगने से घबरा गए लोग

जान लें कि सुराबाया, इंडोनेशिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। वहां से निकली फेरी में आग लगने का हादसा हुआ है। आग लगने के बाद फेरी पर सवार लोग घबरा गए और चीखने-चिल्लाने लगे। फिलहाल, रेस्क्यू टीम लोगों को बचाने में जुटी हुई है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि फेरी में आग कैसे लग गई। ये घटना आज (रविवार को) सुबह हुई है।

जहाज ‘मुतियारा संतोसा 2’ से धुआं उठता दिखा

बासारनास की ओर से जारी किए गए वीडियो से ली गई इस तस्वीर में, इंडोनेशिया के मदुरा आईलैंड के पास समंदर में यात्री जहाज ‘मुतियारा संतोसा 2’ में आग लगने के बाद उससे धुआं उठता नजर आया। जिस मदुरा द्वीप के पास ये घटना हुई है वह जावा के उत्तर-पूर्वी तट के पास मौजूद है। फेरी में सवार रहे लोगों को बचाने का प्रयास जारी है।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कई लोगों को बचाया गया

अफसरों के अनुसार, दुर्घटना की खबर मिलते ही कई रेस्क्यू नावें, कोस्ट गार्ड के जहाज और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान समंदर से कई यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, जबकि लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रशासन के मुताबिक, जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की जाएगी, जो यह मालूम करेगी कि आग टेक्निकल खराबी, इंजन में गड़बड़ी या किसी अन्य वजह से लग गई। सभी यात्रियों को बचाने के लिए बिना रुके अभियान जारी रहा। पिछले साल जुलाई में भी इंडोनेशिया में यात्रियों से भरे समुद्री जहाज में आग लग गई थी। इस जहाज में 300 से ज्यादा लोग सवार थे। वीडियो के धू-धू कर जलने का वीडियो सामने आया था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button