उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से उत्तर प्रदेश की राजनीति को बड़ा झटका लगा है। लंबे समय से सक्रिय राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले उमाशंकर सिंह के निधन की खबर सामने आते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। उनके समर्थकों और क्षेत्र के लोगों में भी शोक का माहौल है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ पहुंचकर दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उमाशंकर सिंह का सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के प्रति समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा।

उमाशंकर सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं को उठाने में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके निधन पर विभिन्न दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में समर्थक, शुभचिंतक और राजनीतिक हस्तियां पहुंचीं। पूरे राजकीय सम्मान और श्रद्धा के साथ उन्हें अंतिम विदाई देने की तैयारियां की गईं। उनके निधन से बसपा समेत पूरे राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button