iQOO Buds: 20 अगस्त को भारत में होंगे लॉन्च, Amazon पर होगी सेल

iQOO भारतीय बाजार में अपने नए ऑडियो प्रोडक्ट iQOO Buds को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने पुष्टि की है कि नए TWS ईयरबड्स को 20 अगस्त 2026 को भारत में पेश किया जाएगा। इसी दिन iQOO Z11 स्मार्टफोन भी लॉन्च होगा।
iQOO Buds की बिक्री भारत में Amazon के जरिए की जाएगी। कंपनी ने लॉन्च से पहले ईयरबड्स का टीजर भी जारी किया है, जिसमें इसका ब्लैक कलर और इन-ईयर डिजाइन नजर आया है। चार्जिंग केस पर iQOO की ब्रांडिंग दी गई है।
कंपनी ने नए ईयरबड्स को म्यूजिक और गेमिंग को ध्यान में रखकर टीज किया है। हालांकि, अभी तक iQOO ने ड्राइवर, बैटरी बैकअप, ANC, ब्लूटूथ वर्जन और कीमत जैसी प्रमुख स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। इन डिटेल्स का खुलासा लॉन्च के समय होने की उम्मीद है।
वहीं, iQOO Z11 को भी 20 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट और 7,050mAh बैटरी मिलने की पुष्टि हो चुकी है। स्मार्टफोन की बिक्री भी Amazon पर होगी।
इस तरह 20 अगस्त को iQOO के लिए भारतीय बाजार में अहम लॉन्च डे रहने वाला है। एक तरफ कंपनी नया स्मार्टफोन पेश करेगी, वहीं दूसरी ओर iQOO Buds के जरिए अपने ऑडियो पोर्टफोलियो को भी विस्तार देगी।



