उत्तर प्रदेशलखनऊ

उ०प्र० प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नव नियुक्त अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता और तकनीकी दक्षता के साथ कार्य करने का संदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(यूपीपीसीबी) के वर्ष 2026 बैच के नव नियुक्त सहायक पर्यावरण अभियंताओं एवं सहायक वैज्ञानिक अधिकारियों से डॉ. अरुण कुमार, माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार ने आज यूटीआरआई, लखनऊ में चल रहे यूपीपीसीबी के इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान भेंट की और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डॉ. आर. पी. सिंह, अध्यक्ष तथा श्री संजीव कुमार सिंह, सदस्य सचिव, यूपीपीसीबी उपस्थित रहे।

माननीय मंत्री ने यूपीपीसीबी द्वारा परीक्षा के सुचारु संचालन एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया की सराहना करते हुए नवनियुक्त अधिकारियों को इसमे चयनित होने पर बधाई दी। साथ ही कहा कि बोर्ड में अधिकारियों की भूमिका पर्यावरणीय मानकों के प्रभावी अनुपालन के साथ-साथ प्रदेश में स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ करने को कहा।

डॉ. अरुण कुमार ने वायु प्रदूषण सहित पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, जल संरक्षण एवं जल संचयन, ऊर्जा संरक्षण, वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण तथा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में प्रभावी कार्य के लिए तकनीकी क्षमता के साथ जनभागीदारी और जागरूकता को भी बढ़ाना आवश्यक है।

नवनियुक्त अधिकारियों को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री ने कहा, “आप सब अपने प्रशिक्षण को पूरी दक्षता के साथ पूर्ण करे तथा प्राप्त ज्ञान को भविष्य मे कार्यक्षेत्र में प्रभावी रूप से लागू कर माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री के विकसित राष्ट्र एवं विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दें।

कार्यक्रम में सुश्री रितु सुहास, अपर निदेशक, यूटीआरआई तथा यूपीपीसीबी के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सत्र का समापन श्री राम गोपाल, मुख्य पर्यावरण अधिकारी, यूपीपीसीबी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button