उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

काशी-प्रयाग-अयोध्या का स्पिरिचुअल ट्रायंगल टूर, जानें पैकेज की पूरी डिटेल

अगर आप एक ही यात्रा में काशी, प्रयागराज और अयोध्या के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं, तो यूपी पर्यटन का नया ‘स्पिरिचुअल ट्रायंगल’ टूर पैकेज आपके लिए खास हो सकता है। यह पैकेज त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है।

चार रात और पांच दिन के इस कस्टमाइज्ड टूर की शुरुआत वाराणसी से होगी। यात्रा में धार्मिक स्थलों के साथ उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों को भी शामिल किया गया है।

वाराणसी में यात्रियों को संकट मोचन मंदिर, दुर्गाकुंड मंदिर और अस्सी घाट का भ्रमण कराया जाएगा। इसके अलावा गंगा में नौका विहार और प्रसिद्ध गंगा आरती का अनुभव भी पैकेज का हिस्सा है।

यात्रा के अगले चरण में काशी विश्वनाथ मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर और काल भैरव मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद सारनाथ में धमेख स्तूप, चौखंडी स्तूप, बोधि वृक्ष और अशोक स्तंभ संग्रहालय देखने का मौका मिलेगा। बीएचयू का भ्रमण भी यात्रा में शामिल है।

तीसरे दिन यात्रा प्रयागराज पहुंचेगी, जहां आनंद भवन, संगम और लेटे हनुमान जी मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा। श्रद्धालुओं को संगम में पवित्र स्नान का अवसर भी मिलेगा। इसके बाद यात्रा अयोध्या की ओर आगे बढ़ेगी।

 अयोध्या में हनुमानगढ़ी, कनक भवन, दशरथ महल और राम मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। शाम को सरयू घाट की आरती में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा। पांचवें दिन नाश्ते के बाद यात्रियों को अयोध्या एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया जाएगा।

 पैकेज की कीमत वाहन और समूह के आकार के अनुसार तय की गई है। सेडान कार के लिए न्यूनतम चार यात्रियों के समूह पर प्रति व्यक्ति 14,400 रुपये और क्रिस्टा के लिए कम से कम छह यात्रियों के समूह पर प्रति व्यक्ति 13,000 रुपये शुल्क निर्धारित है। इसमें एसी वाहन, चार रात का एसी आवास, नाश्ता, गाइड और नौका विहार शामिल हैं, जबकि दोपहर और रात के भोजन का खर्च यात्रियों को स्वयं उठाना होगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button