उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

यूपी में 59 रक्षाबंधन वाटिका, 1.09 लाख पौधे रोपे गए

रक्षाबंधन के अवसर पर भाई-बहनों ने रिश्तों की डोर के साथ प्रकृति की रक्षा का संकल्प भी लिया। प्रदेश के 59 स्थलों पर पौधरोपण कर नई रक्षाबंधन वाटिकाएं तैयार की गईं। इस दौरान कुल 1,09,171 पौधे रोपे गए।

इस पहल को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत चलाए जा रहे पौधरोपण महायज्ञ-2026 से जोड़ा गया। रक्षाबंधन पर भाई-बहनों ने पौधे लगाने के साथ उन्हें रक्षासूत्र भी बांधा और पेड़-पौधों की सुरक्षा का संदेश दिया।

रक्षाबंधन वाटिका में स्थानीय जलवायु और मिट्टी के अनुकूल पौधों का रोपण किया गया। इस पहल का उद्देश्य त्योहार को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए लोगों में पेड़-पौधों के प्रति जिम्मेदारी और संरक्षण की भावना को मजबूत करना है।

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रक्षाबंधन के अवसर पर बरगद का पौधा रोपा। गोरखनाथ विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने मौलश्री समेत 101 धार्मिक और सांस्कृतिक प्रजातियों के पौधों पर रक्षासूत्र बांधकर प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया।

रक्षाबंधन की यह पहल भाई-बहन के स्नेह को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश देती है। जिस तरह भाई-बहन एक-दूसरे की रक्षा का वचन लेते हैं, उसी भावना के साथ पेड़-पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button