मनोरंजन
Don’t Be Shy Review: नए चेहरों ने जीता दिल, अनुराग बसु ने चौंकाया
‘डोंट बी शाय’ में कॉलेज कैंपस, दोस्ती, प्यार और रिश्तों को 2000 के दशक की हॉलीवुड रोमांटिक-कॉमेडी के अंदाज में पेश किया गया है, लेकिन कहानी में देसी माहौल और भारतीय पारिवारिक रिश्तों का रंग भी दिखाई देता है। फिल्म की अवधि करीब 2 घंटे 28 मिनट है।
आरुषि बजाज ने ‘शाय’ के किरदार में उसकी असुरक्षा और उम्मीदों को उभारने की कोशिश की है, जबकि अंश दुग्गल और पीयूष खाती ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। फिल्म में अनुराग बसु शाय के पिता के किरदार में नजर आते हैं।
फिल्म को लेकर समीक्षकों की राय पूरी तरह एक जैसी नहीं है। नवभारत टाइम्स ने इसे 3/5 की रेटिंग देते हुए नए कलाकारों और फील-गुड अपील को इसकी खासियत बताया, जबकि Hindustan Times की समीक्षा ने स्क्रीनप्ले को अधिक आलोचनात्मक नजर से देखा।
कहां देखें: Amazon Prime Video पर ‘Don’t Be Shy’ स्ट्रीम हो रही है।