उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

सीएम योगी शुक्रवार को 1,594 नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा समारोह

लखनऊ, 26 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार (27 नवंबर) को लखनऊ में 1,594 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इसमें 201 लेखा परीक्षक (ऑडिटर) और 1,393 सहायक लेखाकार (असिस्टेंट अकाउंटेंट) के पद शामिल हैं। यह कार्यक्रम गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में आयोजित किया जाएगा। इसमें वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

इन सभी अभ्यर्थियों का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती उत्तर प्रदेश वित्त विभाग के आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय के अंतर्गत की जाएगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button