उत्तर प्रदेशकुशीनगर

देश के दुश्मनों से हैं सपा कांग्रेस के रिश्ते: स्मृति ईरानी

कुशीनगर। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के रिश्ते देश के दुश्मनो से हैं।
रामकोला विधानसभा क्षेत्र के कनोडिया इंटर कॉलेज के खेल मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए स्मृति ने कहा कि गांधी परिवार और सपा मुखिया अखिलेश यादव के देश के दुश्मनों के साथ रिश्ते हैं। उन्होने कहा कि एक फोटो पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है जिसमें एक आतंकी के परिवार के साथ अखिलेश यादव मौजूद हैं।

स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस उन लोगों का संरक्षण कर रही है जिनके कारण 1992 के ब्लास्ट 700 लोग घायल हुए और 300 निर्दोष लोग मारे गए। ऐसे आतंकी तत्वों के साथ गांधी परिवार के रिश्ते हैं। कांग्रेस सरकार उनके संरक्षण कर रही है। अगर हिम्मत है तो झूठला दो। एक तरफ कांग्रेस का वारिस देश की सेना से प्रमाण मांगता है कि दुश्मन देश की सीमा में जाकर उसे कैसे उन्हें धूल चटाई वहीं पंजाब में कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष दुश्मन सेना के सेनापति के साथ गले मिलता है और प्रियंका उसकी पीठ थपथपाती है।

भाजपा प्रत्याशी विनय गौंड़ के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए उन्होने कहा कि सपा सरकार में गरीबों का राशन माफिया गटक जाते थे। योगी के शासन काल में ऐसा नहीं हो रहा है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो होली,दीपावली पर मुफ्त दो दो गैस सिलेंडर मिलेगा।

उन्होने कहा कि योगी मोदी की सरकार में अब गरीबों को एक महीना में दो दो मर्तबा राशन मिलता है। माफिया अब राशन नहीं गटक पाते हैं। भाजपा सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि गरीब, निराश्रित व विधवा महिलाओं को हर महीने आसानी से पेंशन मिल रहा है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनी तो अब पेंशन 1500 रुपये दिया जाएगा। हर जिले में मेडिकल बनाया जा रहा है। कोरोना का इंजेक्शन सभी को भाजपा सरकार ने मुफ्त मुहैया कराया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button