उत्तर प्रदेशबस्ती

परिवारवादियों ने देश बर्बाद किया, हम डिफेंस कॉरिडोर बना रहे : नरेन्द्र मोदी

बस्ती। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बस्ती की एक चुनावी जनसभा में सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन परिवारवादियों ने दशकों तक हमारी सेना को भी पूरी तरह विदेशों पर निर्भर रखा। देश के रक्षा उद्योग को बर्बाद कर दिया। अब उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ा डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। हमारे पास तेल के कुएं हैं, लेकिन हम सारा कच्चा तेल बाहर से मंगाते हैं। इन लोगों ने कभी ध्यान ही नहीं दिया है।

मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर अभियान सिर्फ भाजपा का नहीं, एक-एक नागरिक का है। जब देश आत्मनिर्भर हो तो पिछड़ों, किसानोंं और युवाओं को लाभ होगा। पिछली सरकारों ने विदेश से सामान मंगवाने पर जोर दिया। इन लोगों को दूसरे देश पर निर्भर रहना अच्छा लगता है। उनको एक ही बात नजर आती है कमीशन। इसलिए ये लोग कभी आत्मनिर्भरता की बात भी नहीं करते है। राष्ट्रभक्ति और परिवार भक्ति में यह फर्क होता है।

उन्होंने कहा कि यूपी को दंगामुक्त, गुंडामुक्त और प्रदेश के विकास के लिए लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। आज चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर देश अपने सपूत काे याद कर रहा है। कल एयर स्ट्राइक के तीन साल पूरे होने पर देश ने अपने वायुसेना के पराक्रम को याद किया। हमारे सूर्यवीरों ने देश को चुनौती देने वालों को उनके घर में घुसकर मारा था। ये दिन जब-जब आता है। देश का सीना गर्व से और भी चौड़ा हो जाता है। भारत का यह पराक्रम इन परिवारवादियों को पंसद नहीं आता है। ये लोग आज भी हमारी सेनाओं से सबूत मांगते हैं। ऐसे लोगों से जनता को बहुत सर्तक रहना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दो साल से दुनिया में जो स्थित बनी है, उससे आप सभी परिचित हैं। पूरी दुनिया को 100 साल में कभी ऐसी महामारी का सामना नहीं करना पड़ा था। बड़े-बड़े देशों के सामने संकट खड़ा हो गया। इस समय भी जो वैश्विक हालात है, उस पर प्रत्येक भारतीय की नजर है। इस चुनौती में भारत ने हमेशा अपने एक-एक नागरिक के जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। जब भी संकट आया नागरिकों को वापस लाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

आपरेशन गंगा चलाकर हम यूक्रेन से हजारों भारतीयों को वापस ला रहे हैं। जो लोग वहां अभी फंसे हैं उन्हें भी पूरी सुरक्षा के साथ उन्हें वापस लाने का प्रयास है। यह समय भारत को ज्यादा से ज्यादा ताकतवर और आत्मनिर्भर बनाने का है। यह समय जाति-पाति से ऊपर उठकर राष्ट्र के साथ खड़े होने का समय है। इसके पहले, प्रधानमंत्री मोदी के मंच पर पहुंचते ही लोगों ने तालियों की गड़गडाहट से उनका स्वागत किया। मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान अपना दल (एस) की अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी मौजूद रहीं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button