उत्तर प्रदेशसुलतानपुर

गणपत सहाय पीoजीo कॉलेज सुल्तानपुर में चल रहे NSS के सात दिवसीय विशेष शिविर का तीसरा दिन

आज दिनांक 9 मार्च 2022 हो गनपत सहाय पीजी कॉलेज सुल्तानपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन शिविर कार्य स्थल की सफाई के पश्चात सरस्वती वंदना लक्ष्य गीत के साथ शिविर का शुभारंभ हुआ| प्रथम सत्र में स्वयं सेवकों एवं स्वयं सेविकाओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें आंचल, प्रज्ञा त्रिपाठी,आस्था, श्रद्धा शर्मा, शिफा खान,सुप्रिया आदि स्वयं सेविकाओं ने प्रतिभाग किया। इसी सत्र में गनपत सहाय पीजी कॉलेज के कृषि विभाग के अध्यक्ष डॉ वीके उपाध्याय ने स्वयं सेविकाओं को कृषि संबंधी जानकारी दी एवं प्राकृतिक खादों को प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

द्वितीय सत्र में बौद्धिक संगोष्ठी के अंतर्गत शिक्षा शास्त्र विभाग के डॉ शीतला प्रसाद पांडे ने हमारे स्वयंसेवकों को अनुशासित होने के लिए प्रेरित किया, और चयनित ग्राम में जाकर लोगों को हर क्षेत्र के जागरूक करने के लिए संदेश दिया। अनुशासन, राष्ट्रीय सेवा योजना का पहला पाठ है छोटे-छोटे बच्चे बच्चों को साक्षर करने का संकल्प दिलाया सेवा के गुणों का विकास करना ही राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य ध्येय है।

भाईचारे को विकसित करना एवं समानता का व्यवहार हमें राष्ट्रीय सेवा योजना ही सिखाता है उन्होंने बताया कि आज भारतीय संस्कृति का क्षरण हो रहा है इसे बनाए रखना भी हमारा परम कर्तव्य है।डॉ अनिल कुमार मिश्र असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र विभाग ने स्वयं सेवकों एवं स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्यों को प्राप्त करने का निर्देश दिया एवं शुभकामनाएं दी डॉ विनय कुमार पांडेय, असिस्टेंट प्रोफेसर प्राचीन इतिहास विभाग एवं डॉ वेद कुमार मिश्र असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र विभाग ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने क्रम में प्रज्ञा त्रिपाठी आंचल गुप्ता एवं साक्षी ने महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर प्रथम पंचम एवं छठी इकाइयों के सभी स्वयं सेविकाओं एवं सभी कार्यक्रम अधिकारी गण डॉ गीता त्रिपाठी, डॉ विनय कुमार मिश्र,डॉ आलोक तिवारी उपस्थित रहे । प्राध्यापकगण में डॉक्टर वीके उपाध्याय डॉक्टर शीतला प्रसाद पांडे डॉक्टर विनय कुमार पांडे डॉ वेद प्रकाश मिश्र डॉ मनीष कुमार उपाध्याय, डॉक्टर संजय शर्मा, एवं पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुधा पांडेय आज शिविर स्थल पर उपस्थित होकर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया अंत में संकल्प गीत एवं राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button