उत्तर प्रदेशलखनऊसियासत-ए-यूपी

उत्तर प्रदेश की जीत मोदी की नीतियों में जनता के अटूट विश्वास का नतीजा: योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की भारी जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक कल्याणकारी नीतियों पर आमजन के अटूट विश्वास की मुहर बताया है। उन्होंने इस जीत का श्रेय पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह, वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के कुशल मार्गदर्शन को भी दिया है।

योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मतगणना में पार्टी की सफलता एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए इन नेताओं का अभार जताया । एक ट्वीट में श्री योगी ने कहा, “ सुशासन, सुरक्षा और राष्ट्रवाद को समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हृदयस्पर्शी मार्गदर्शन में उ.प्र. में भाजपा गठबंधन की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित हुई है। यह प्रचंड बहुमत प्रधानमंत्री जी की लोक कल्याणकारी नीतियों पर आमजन के अटूट विश्वास की मुहर हैः योगी आदित्यनाथ।”

उन्होंने श्री शाह का आभार जताते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में भाजपा गठबंधन की ऐतिहासिक विजय माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के ऊर्जावान मार्गदर्शन, कुशल रणनीति का प्रतिफल है। आपके मार्गदर्शन में हम ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास’ के मंत्र के अनुरूप लोक कल्याण के पथ पर सतत बढ़ते रहेंगेः योगी आदित्यनाथ।”

उन्होंने इस सफलता के पार्टी अध्यक्ष नड्डा का धन्यवाद करते हुए कहा,“ उ.प्र. में भाजपा गठबंधन को मिला प्रचंड बहुमत माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के ऊर्जावान तथा लोक कल्याणकारी मार्गदर्शन का सुफल है। यह विजय लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति आमजन के विश्वास को दृढ़ता प्रदान करेगी। सभी को बधाई।”

उन्होंने इस जीत का श्रेय रक्षा मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को भी देते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश की जीत माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के कुशल मार्गदर्शन का प्रतिफल है। प्रदेश की उन्नति और जन अपेक्षाओं की पूर्ति में आपका सहयोग हमारे लिए बड़ा संबल रहा है। आपका हार्दिक अभिनंदन।”

उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव पर भी जीत का सेहरा बांधा और ट्वीट किया, “उ.प्र. में भाजपा गठबंधन के विराट ‘विजय पथ’ के निर्माण में भाजपा के मा. प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह जी के साथ-साथ अनेक माननीय गणों के मार्गदर्शन का विशिष्ट योगदान है। आप सभी के कुशल और ओजस्वी मार्गदर्शन में सुशासन को प्रदेश में प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ है। सभी को बधाई।” उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों के चुनाव की मतगणना में घोषित 340 नतीजों में 227 भाजपा के पक्ष में हैं। पार्टी 28 सीटों पर आगे चल रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button