उत्तर प्रदेशलखनऊ

अयोध्या में होगा एबीवीपी का पूर्णकालिक कार्यकर्ता वर्ग

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सुनील बंसल भी हो सकते हैं शामिल

लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) का पूर्णकालिक कार्यकर्ता वर्ग इस बार अयोध्या में होगा। पूर्णकालिक कार्यकर्ता वर्ग का उद्घाटन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान करेंगे। चार दिवसीए पूर्णकालिक कार्यकर्ता वर्ग छह अप्रैल से शुरू होकर नौ अप्रैल तक चलेगा। यह वर्ग अवध विश्वविद्यालय में लगेगा। इस वर्ग में उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड व नेपाल राष्ट्र में एबीवीपी का काम कर रहे संगठन मंत्री शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रहे हैं। पूर्णकालिक कार्यकर्ता वर्ग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल की भी पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा योगी सरकार के कई मंत्री भी वर्ग में पहुंच सकते हैं।

एबीवीपी के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने बताया कि इस वर्ग में उत्तर प्रदेश के सभी प्रान्तों और उत्तराखण्ड में काम करे पूर्णकालिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस वर्ग में अभाविप के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। एबीवीपी के पूर्णकालिक वर्ग में पूर्णकालिक कार्यकर्ता की संकल्पना व वर्तमान दौर में अभाविप की प्रांसांगिकता जैसे कई विषयों पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन मिलेगा। इसके अलावा आगामी कार्यक्रमों की योजना और विगत महीनों में हुए कार्यों की समीक्षा की जायेगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button