उत्तर प्रदेशकुशीनगर

गेहूं खरीद प्रशिक्षण कार्यशाला का कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया आयोजन

कुशीनगर। रबी विपणन वर्ष 2022-23 में न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत गेहूं खरीद हेतु कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। उक्त बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा ने की। उक्त बैठक में गेहूं खरीद हेतु शासन द्वारा गेहूं के समर्थन मूल्य रुपए 2015 प्रति कुंतल घोषित किए जाने की बात की गई।

इस क्रम में अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गेहूं क्रय केंद्र पर आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता होनी चाहिए, इन आधारभूत सुविधाओं में बैठने की व्यवस्था पेयजल की व्यवस्था, पंखा, नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक कांटा आदि होनी चाहिए। गेहूं क्रय से संबंधित मास्टर डाटा फीड करना अनिवार्य है, बिचौलियों से सावधान रहा जाए, यूपी किसान मित्र एप की भी चर्चा हुई जहां जाकर पंजीकरण एवं राजस्व विभाग द्वारा सत्यापित कृषकों से ही गेहूं क्रय किया जाएगा।

इस संदर्भ में बैठक में यह भी बताया गया कि किसानों से गेहूं की खरीद खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण के पश्चात किया जाएगा तथा ई पॉप मशीन के माध्यम से किसानों के बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के द्वारा गेहूं खरीद की जाएगी। गेहूं के क्रय केंद्र, समर्थन मूल्य आदि के व्यापक प्रचार-प्रसार की बात की गई। गेहूं क्रय केंद्र से संबंधित यंत्रों को तत्काल ठीक कराने की बात की गई तथा इलेक्ट्रॉनिक कांटो की मरम्मत हेतु मैकेनिक नियुक्त किए जाने की बात हुई।

गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों से अपेक्षा की गई कि कृषकों से विनम्र व्यवहार करें, केंद्र पर श्रमिक, धनराशि व खाली बोरा की उपलब्धता सदैव बनाए रखें, प्रत्येक केंद्र पर टोकन रजिस्टर, रिजेक्शन रजिस्टर, तथा निरीक्षण पंजिका अनिवार्य रूप से हो, इलेक्ट्रॉनिक कांटा बाट का ही प्रयोग करें। इस अवसर पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी विनय प्रताप सिंह गेहूं क्रय केंद्र प्रभारीगण, क्रय एजेंसियों के प्रभारी, संबंधित तहसील के नोडल अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button