उत्तराखंड

उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने स्थापना दिवस पर फहराया ध्वज

देहरादून। भरतीय जनता पार्टी (भाजपा) बुधवार को देश के साथ पूरे प्रदेश भर में स्थापना दिवस पर हर्षोल्लास के साथ मना रही है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने पार्टी मुख्यालय में ध्वज फहराया। आज सुबह बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष कौशिक और संगठन महामंत्री अजेय ने पार्टी का ध्वज पर फहराया कर स्थापना दिवस कार्यक्रमों की शुरुआत की। इस मौके पर अध्यक्ष और संगठन महामंत्री ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि स्थापना दिवस पर प्रदेश से लेकर मण्डल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। आज दिन भाजपा के महत्वपूर्ण है। इस दिन को कार्यकर्ता उत्साह के साथ मना रहे हैं। जीएमएस रोड स्थित एक फॉर्म हाउस से पार्टी कार्यकर्ता एक शोभायात्रा निकाला जाएगा। शोभायात्रा घंटाघर पर पहुंचेगा। जहां प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रहेंगे।शोभायात्रा कुछ ही देर में शहर में निकलेगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button