उत्तर प्रदेशलखनऊ

श्रीराम नवमी 10 अप्रैल को, लखनपुरी में चल रही है पूजन की तैयारियां

  • पिछले दो सालोें मेे कोरोना के कारण नहीे हो पाया था श्रीराम नवमी उत्सव

लखनऊ। भगवान श्रीराम का जन्म पर्व रामनवमी 10 अप्रैल का मनाई जाएगी। भगवान के जन्म पर्व को लेकर इस बार उनके अनुज लक्ष्मण जी नाम पर बसी लखनपुरी में भक्तों मेें काफी उत्साह है। पिछले दो सालों में कोरोना के डर के कारण यह पर्व यहां के लोग नहीं मना पाए थे लेकिन पूजा की तैयारी को लेकर मंदिरो में तैयारियां चल रही हैं।

पुराने शहर के प्रतिष्ठित पंडित पं. मंगलू पाधा ने बताया कि श्रीराम नवमी रविवार को मनाई जाएगी। श्रीराम का जन्म हिन्दी महीने से चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को सुबह हुआ था। इंदिरा नगर स्थित श्रीईश्वर धाम में श्रीराम नवमी पर पूजन-अर्चन, भजन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले दो सालोे मेें तो यहां कोई पूजन हो नहीं पाया।

डालीगंज, मौसमगंज स्थित श्रीराम लीला मैदान के श्रीराम दरबार में भी इस बार पूजन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल ने दी। बताया कि मंदिर मे भंडारे का आयोजन और पूजा की जाएगी। चौपटिया स्थित संदोहन देवी के श्रीराम दरबार में भी श्रीराम नवमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। यह जानकारी मंदिर के मुख्य पुजारी अनूप मिश्रा ने दी। इसके अलावा चौक में श्रीराम नवमी की पूर्व संध्या पर शनिवार को कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा शहर के अन्य मंदिरों में पूजा की तैयारियां हो रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button