देशबड़ी खबर

‘आप’ छोड़ BJP में गए हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, सिसोदिया बोले- महिलाओं से करते थे गंदी बात

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी समेत ‘आप’ के अन्य नेता सतीश ठाकुर और इकबाल सिंह ने शनिवार को दिल्ली आकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में इन सभी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, अनूप केसरी के ‘आप’ छोड़कर जाने के तुरंत बाद पार्टी ने उनके चरित्र पर सवाल उठा दिए हैं।

‘आप’ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि रात को 12 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उनके केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर AAP पार्टी के ऐसे व्यक्ति को भाजपा में शामिल करते हैं, जिसके खिलाफ AAP को शिकायतें मिली हुई हैं कि वे महिलाओं से गंदी बातें करते थे।

सिसोदिया ने कहा कि ऐसा आदमी जिसके खिलाफ हम जांच कराने वाले थे और जिस व्यक्ति को हम पार्टी से निकालने वाले थे, ऐसे व्यक्ति को भाजपा ने गले लगाकर अपनी पार्टी में स्वागत किया है।

भाजपा नेता अनूप केसरी ने कहा कि हम पिछले 8 वर्षों से ‘आप’ के लिए मेहनत कर रहे थे, लेकिन ‘आप’ ने राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की और हिमाचल प्रदेश के लोगों की उपेक्षा की। मंडी में एक रैली के दौरान दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के अलावा राज्य के किसी नेता को जगह नहीं दी गई।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button