उत्तर प्रदेशलखनऊ

तीन नशेड़ी यात्रियों ने फ्लाइट में की महिला क्रू मेंबर से अश्लीलता

लखनऊ: अहमदाबाद से शनिवार को लखनऊ आ रही इंडिगो उड़ान में तीन नशेड़ी यात्रियों ने महिला क्रू से जमकर अश्लीलता की. उनकी इस करतूत से परेशान महिला क्रू ने लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उनका विरोध हंगामा शुरू कर दिया और इसकी सूचना सीआईएसएफ जवानों को दी.

विमान से उतरते ही जब सीआईएसएफ जवानों ने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की तो तीनों नशेड़ी यात्री सीआईएसएफ जवानों से भिड़ गए. हालाकि बाद में सीआईएसएफ जवानों ने तीनों आरोपियों को पकड़कर सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने सीआईएसएफ की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है.

आरोप है कि उन्होंने रास्ते में कई बार महिला क्रू मेंम्बर के साथ अश्लीलता करने की कोशिश की. लेकिन चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर जैसे ही विमान पहुंचा तभी उनकी करतूत से आजिज आ चुकी महिला क्रू ने उनका विरोध करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया. इसकी सूचना सीआईएसएफ जवानों को दी गई.

विमान से उतरने के बाद एयरपोर्ट बिल्डिंग के बाहर निकल रहे इन आरोपियों को जब सीआईएसएफ जवानों ने रोककर पूछताछ करने की कोशिश की, तो तीनों आरोपी सीआईएसएफ जवानों से भिड़ गए. लेकिन इस बीच सीआईएसएफ जवानों ने तीनों को वहीं पर धर दबोचा और सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button