उत्तर प्रदेशलखनऊ

भाजपा सरकार किसान हित के प्रति समर्पित : सूर्य प्रताप शाही

  • यूपी के कैबिनेट मंत्री ने कहा, किसानों की समृद्धि के लिए केन्द्र और राज्य सरकार ने चलाई अनेकों योजनाएं

लखनऊ। भाजपा की सरकार किसानों के हितों के प्रति समर्पित है। जबसे केन्द्र में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने, तबसे वे किसानों की समृद्धि के लिए अनेक योजनाएं चलाई। आज किसान वैज्ञानिक खेती की तरफ उन्मुख हैं। किसानों की आय में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। किसानों को जागरूक करने के लिए सरकार ने अनेक माध्यम अपनाएं हैं। ये बातें प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने एक प्रेस वार्ता में कही।

उन्होंने मंगलवार को कहा कि पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के कृषि बजट में छह गुणा की वृद्धि की गयी है। इसके लिए हम सभी उनके आभारी हैं। उन्होंने बताया कि 2014 में जहां कृषि बजट लगभग 21933 करोड़ रूपये था। वह बजट अब 123960 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के लिए अनेक ऐसी योजनाएं चलाई हैं, जिससे किसान कर्ज मुक़्त और समृद्ध हो सके।

उन्होंने किसान सम्मान निधि का जिक्र करते हुए कहा कि पहले किसान अपने छोटे-छोटे कामों के लिए कई बार साहूकारों के चंगुल में फंस जाते थे। इससे मुक्ति दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों को छह हजार रुपये प्रति वर्ष देने का फैसला किया। इससे किसानों को छोटे कर्ज से मुक्ति मिली।

सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा की सरकार हमें सबका साथ, सबका विकास का नारा लेकर चलती है। यह भाजपा के लिए नारा नहीं, एक आदर्श वाक्य है। इसको लेकर हम हमेशा काम करते हैं। किसानों की समृद्धि के बिना देश की समृद्धि नहीं हो सकती। इस कारण किसानों के विकास को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री हर वक्त चिंता करते रहते हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button