उत्तर प्रदेशकानपुर

बाबा साहब ने समाज के सभी वर्गों में समानता, सुधार व बदलाव लाने का कार्य किया : ब्रजेश पाठक

कानपुर। बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर जयंती (सामाजिक समरसता दिवस) के अवसर पर गुरूवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कानपुर पहुंचे। जहां वह एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री ने डा0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

डा0 भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से कहा कि आज बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर जयंती, बैशाखी तथा महावीर जयंती का शुभ अवसर है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को बधाई देते हुये कहा कि बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर भारत में ही नहीं विश्व के अन्य देशों में भी अपने सिद्धान्तों एवं दलित, वचिंत व गरीब वर्गों के हितों के लिये किये गये कार्यों के लिये याद किये जाते हैं।

उन्होंने भारतीय संविधान की संरचना में बहुत बड़ी भूमिका निभायी। बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर ने समाज के सभी वर्गों में समानता लाने तथा गरीब निर्धन व वचिंतों के जीवन में सुधार व बदलाव लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर जी ने कहा कि कोई छोटा बड़ा नहीं है सभी बराबर रहे। उन्होंने अपना पराया व ऊंच-नीच के भेदभाव को भी हटाने का कार्य किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार भी डा0 अम्बेडकर की सोच को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है तथा गरीबों, दलितों व वंचितों को जिनके पास कच्चा मकान व जो लोग छत/घर विहीन है, उन्हें पक्का मकान के साथ घर-घर शौचालय देने का कार्य रही है। प्रदेश सरकार गरीबों, वंचितों के हितों के लिये अनेको योजनायें संचालित कर उनके सर्वांगीण विकास करने का कार्य कर रही है, जिसके अन्तर्गत मकान, बिजली, सड़क, शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा रही है।  इस अवसर पर सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरूण, एमएलसी अरूण पाठक, विधायक सुरेन्द्र मैथानी, राहुल सोनकर, जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, डा0 बीना आर्या, सदस्य महिला आयोग पूनम कपूर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button