देशबड़ी खबर

आयुष्मान भारत और जनऔषधि योजना से गरीब और मध्यम परिवारों के बच रहे लाखों करोड़ रुपएः पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि आयुष्मान भारत योजना और जनऔषधि योजना से हर साल गरीब और मिडिल क्लास परिवारों के लाखों करोड़ रुपए इलाज में खर्च होने से बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन से मरीज़ों की सुविधाएं और बढ़ेगी। गुजरात के भुज में केके सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहं अस्पताल भुज में लोगों को सस्ती कीमत पर अच्छी गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराएगा। आरोग्य से जुड़े इतने बड़े कार्यक्रम के लिए कच्छवासियों और गुजरात को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि 200 बेड का ये सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल कक्ष के लाखों लोगों को सस्ती और बेहतरीन इलाज की सुविधा देने वाला है। ये हमारे सैनिकों, अर्धसैनिक बलों के परिवारों को और व्यापार जगत के अनेक लोगों के लिए भी उत्तम इलाज की गारंटी बनकर सामने आने वाला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में आज दर्ज़नों एम्स के साथ अनेक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। देश के हर ज़िले में मेडिकल कॉलेज के निर्माण का लक्ष्य हो या फिर मेडिकल एजुकेशन को सबकी पहुंच में रखने के प्रयास,इससे आने वाले 10 साल में देश को रिकॉर्ड संख्या में नए डॉक्टर मिलने वाले हैं।

मोदी ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सिर्फ बीमारी के इलाज तक ही सीमित नहीं होती हैं, ये सामाजिक न्याय को प्रोत्साहित करती हैं। जब किसी गरीब को सस्ता और उत्तम इलाज सुलभ होता है, तो उसका व्यवस्था पर भरोसा मज़बूत होता है। उन्होंने आगे कहा कि देश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज के निर्माण का लक्ष्य हो या फिर मेडिकल एजुकेशन को सबकी पहुंच में रखने के प्रयास, इससे आने वाले 10 सालों में देश को रिकॉर्ड संख्या में नए डॉक्टर मिलने वाले हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन से मरीजों के लिए सुविधाएं और बढ़ेंगी। आयुष्मान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के माध्यम से आधुनिक और क्रिटिकल हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को जिला और ब्लॉक स्तर तक पहुंचाया जा रहा है। मोदी ने भुज में आए भूकंप और उससे हुई तबाही को याद करते हुए कहा कि भुज और कच्छ के लोग अब अपने परिश्रम से इस क्षेत्र का नया भाग्य लिख रहे हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button