उत्तर प्रदेशलखनऊ

मारवाड़ी युवा मंच ने लगाया शिविर, नि:शुल्क कैंसर जांच के साथ युवाओं ने किया रक्तदान

लखनऊ। मारवाड़ी युवा मंच लखनऊ शाखा ने महाराजा अग्रसेन स्कूल, मोतीनगर, लखनऊ में नि:शुल्क कैंसर जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर मेदांता हॉस्पिटल ने 120 मरीज, संजय गांधी पीजीआई अस्पताल ने 28 में से 20 रक्तदान, निमिषा डेंटल एंड मैक्सिलोफेशियल सेंटर ने 80 मरीज, हरभज रामकृपा देवी ट्रस्ट अस्पताल ने 115 मरीज तथा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच कैंसर वैन द्वारा 75 मरीजों की जांच की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर संयुक्ता भाटिया ने मारवाड़ी युवा मंच से जुड़े लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा हमारे युवाओं को इसी तरह स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, स्वच्छता आदि क्षेत्रों में आगे आकर कार्य करते रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथि उपसभापति नगर निगम रजनीश गुप्ता ने युवा मंच के कार्यकर्ताओं को यथासंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सुधीर हलवासिया, नीरज अग्रवाल (चेयरमैन), प्रकाश सिंघल, प्रवीण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, जितेंद्र जिंदल के साथ डा. सुयश अग्रवाल, गौरव गोयल, रवि अग्रवाल, सिद्धार्थ गुप्ता (सभी संयोजकगण) आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन सचिन कंछल द्वारा किया गया।

समापन पर मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने कैंसर से सावधानी पुस्तक का विमोचन किया। युवा मंच के चेयरमैन नीरज अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि लखनऊ के बाद कैंसर जांच वैन का अगला पड़ाव 16 अप्रैल को बहराइच, 17 को नानपारा, 19 को देवरिया, 21 को आजमगढ़, 22 को वाराणसी तथा 23 अप्रैल को सोनभद्र में शिविर आयोजित किया जाएगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button