उत्तर प्रदेशलखनऊ

आरक्षण का विरोध करती हिन्दी फीचर फिल्म ‘प्रेम धर्म’

  • अप्रैल के तीसरे सप्ताह में यूपी में होगी फिल्म की शूटिंग

लखनऊ। आरक्षण का विरोध करती हिन्दी फीचर फिल्म ‘प्रेम धर्म‘ का अप्रैल के तीसरे सप्ताह में शूटिंग होगी। यह जानकारी फिल्म के निर्माता संजय सक्सेना ने शुक्रवार को राजधानी में पत्रकारों को दी। फिल्म का निर्माण ओम साईं फिल्म प्रोडक्शन के बैनरतले किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन संजीव त्रिगुणायक करेंगे। उन्होंने बताया कि यह धर्म में व्याप्त ऊंच-नीच के भेदभाव को भी खत्म करने का एक मजबूत सन्देश देती है। फिल्म प्रेम धर्म की शूटिंग इसी माह अप्रैल के तीसरे सप्ताह में लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में की जाएगी।

निर्माता संजय सक्सेना ने बताया कि फिल्म लीड कलाकारों में विहान सिंह, तमन्ना अरोरा, रमेश गोयल, हेमंत बिरजे, राज मल्होत्रा, दीपक वर्मा, तबस्सुम, गिनीलाल सालुंके जैसे अन्य अभिनेता अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि फिल्म का संगीत दिलीप सेन के निर्देशन में तैयार किया गया है। फिल्म के लेखक उमा शंकर मौर्य हैं, डायलॉग भरत गौर ने लिखे हैं और स्क्रीन प्ले संजीव त्रिगुणायत का है। फिल्म के पी.आर.ओ अखिलेश सिंह हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button