उत्तर प्रदेशचित्रकूट

केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सियाराम कुटीर पहुंचकर भारत रत्न नानाजी को दी पुष्पांजलि

चित्रकूट। नानाजी अक्सर कहा करते थे जिस दिन गांव जाग जाएंगे, उस दिन दुनिया जाग जाएगी। वह ऐसा अपने राजनीतिक अनुभव, सामाजिक दृष्टिकोण से कहा करते थे। उन्होंने कहा ही नहीं करके भी दिखाया। श्रद्धेय नानाजी अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन विचार के रूप में वह आज भी हमारे बीच मौजूद हैं।

यह अवसर था भारत रत्न नानाजी देशमुख के चित्रकूट स्थित आवास सियाराम कुटीर का, जहां शनिवार को भारत सरकार के श्रम, वन एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव उनको श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस अवसर पर दीनदयाल शोध संस्थान के प्रधान सचिव अतुल जैन ने उनका बैजयंती माला पहनाकर स्वागत किया।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव दीन दयाल शोध संस्थान चित्रकूट के उद्यमिता विद्यापीठ में चल रही तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के तकनीकी सत्र में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से समाज और देश का विकास हो सकता है। यह नानाजी ने दीनदयाल शोध संस्थान के माध्यम से सामाजिक सहयोग से कार्य करते हुए विकास के मॉडल को देश के समक्ष एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया है। हमें ऐसी जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता है जो पर्यावरण के अनुकूल हो। दुनिया के देश भारत के विकास मॉडल की प्रशंसा करते हैं और इसे अनुकूल मानते हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button