उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

विस्थापित 63 हिन्दू बंगाली परिवारों को मिला भूमि एवं आवासीय पट्टा

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सौंपा स्वीकृति पत्र
  • लोकभवन में दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी रहे मौजूद

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां लोकभवन में वर्ष 1970 में पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित 63 हिंदू बंगाली परिवारों के पुनर्वास हेतु कृषि भूमि का पट्टा, आवासीय पट्टा और मुख्यमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किये। मुख्यमंत्री ने मंच पर अनिल विश्वास, रेणुका बाला, मनोज कुमार मण्डल, सत्यजीत सरकार, रविन्द्र विश्वास समेत 10 परिवारों को अपने हाथों से दस्तावेज सौंपे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 38 वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ। इन सभी 63 परिवारों को राज्य सरकार की तरफ से कानपुर देहात के रसूलाबाद में प्रत्येक परिवार को दो एकड़ भूमि 200 वर्ग मीटर का आवासीय पट्टा और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास का लाभ दिया जा रहा है। साथ में शौचालय भी दिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1970 में यह सभी परिवार आज के बांग्लादेश, उस समय के पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित होकर भारत आए थे। हस्तिनापुर में एक सूत मिल में इन्हें नौकरी दी गई। यह लगभग 407 परिवार थे। 1984 में वह सूत मिल बंद हो गई। मिल बंद होने के बाद कुछ परिवारों का पुनर्वास देश के अलग-अलग हिस्सों में हुआ लेकिन 65 परिवार ऐसे थे जो 1984 से लेकर अब तक अपने पुनर्वास की प्रतीक्षा कर रहे थे। प्रतीक्षा करते करते 38 वर्षों में न जाने कितने लोग चले गए। उसमें से दो परिवार समाप्त हो गया। 63 परिवार बचे थे।

जब प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश पाकिस्तान अफगानिस्तान से आए हुए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भारत के अंदर नागरिकता देने का कदम उठाया। हम लोगों ने उत्तर प्रदेश में ऐसे परिवारों की खोज शुरू की। पता चल कि 1970 में आये इन लोगों की हालत बहुत खराब है। अब उन्हें भूमि और मकान का मालिकाना हक मिल रहा है। अपना जीव अच्छे से बिता सकेंगे।

लाभार्थी परिवारों ने जताई खुशी

आज इन परिवारों को योगी सरकार दो एकड़ कृषि भूमि का पट्टा और 200 मीटर का आवासीय पट्टा के साथ मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिया गया है। इन्हें शासन की अन्य सभी योजनाओं से भी आच्छादित किया जाएगा। लाभार्थी परिवारों के अगुआ ने कहा कि चार दशक से हम लोग यह पीड़ा झेल रहे थे। तमाम सरकारें आई और गईं। तमाम नेताओं को देखा लेकिन ऐसा नेता कोई नहीं आया जो हमारी समस्या का समाधान किया हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हम 63 परिवारों की सुध ली। आज हम सब बहुत खुश हैं। भाजपा सरकार में हम लोगों का सीना 56 इंच को हो गया है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

63 परिवारों के लिए बने आदर्श गांव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब जब इन 63 परिवारों को बसाया जा रहा है तो इसे कालोनी के रूप में विकसित किया जाए। इन्हें आदर्श गांव के तौर पर बसाया जाए। गांव में अस्पताल, स्कूल, पेयजल की सुविधा, सामादुयिक भवन की भी सुविधा हो। रोजगार के साथ भी इन्हें जोड़ा जाए ताकि ये लोग आत्मनिर्भरता की अग्रसर हो सकें। यह बड़ी उपलब्धि होगी कि जिन्हें 52 वर्षों तक रोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर आगे नहीं बढ़ाया जा सका, उन्हें सरकार आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button