उत्तर प्रदेशकुशीनगर

कुशीनगर में ‘लाइट एण्ड साउंड शो’ को एएसआई ने दी एनओसी, खर्च होंगे 13 करोड़

  • पांच साल से अधर में लटकी थी परियोजना

कुशीनगर। कुशीनगर की बहुप्रतीक्षित पर्यटन विभाग की लाइट एण्ड साउंड शो को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दे दी है। अब रामाभार स्तूप परिसर में शो के शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। 13 करोड़ की लागत वाली बीते परियोजना का कार्य एनओसी न मिलने के कारण पांच साल से अधर में लटका था। पर्यटन विभाग बुद्ध के जीवन वृत पर आधारित इस शो को पर्यटन विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होने का दावा कर रहा है।

साल 2017 में भारत सरकार के स्वदेश दर्शन योजना के तहत लाइट एंड साउंड प्रोग्राम के लिए बजट जारी हुआ था। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण भोपाल के क्षेत्रीय निदेशक ने अनापत्ति प्रमाण पत्र हेतु अपनी सहमति प्रदान कर महानिदेशक को भेज दिया है।

क्षेत्रीय निदेशक पी.के. मिश्र ने गत माह रामाभार का स्थलीय निरीक्षण भी किया था। एनओसी पर महानिदेशक की मुहर लगते ही कार्यदाई संस्था राजकीय निर्माण निगम कार्य प्रारंभ करेगा। क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी गोरखपुर रविन्द्र कुमार मिश्र ने एनओसी मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि परियोजना की लांचिंग से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी।

विधायक पी.एन. पाठक ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण के अधिकारियों से लाइट एण्ड साउंड शो के लिए एनओसी में विलंब पर वार्ता के कार्रवाई आगे बढ़ी है। जल्द ही महानिदेशक के स्तर से भी स्वीकृति मिल जायेगी। कुशीनगर के पर्यटन विकास के लिए अनेक योजनाएं बन रही हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button