उत्तर प्रदेशलखनऊ

बच्चों और युवाओं ने दिखाए नृत्य के हुनर

  • डांसिंग किंग एंड क्वीन प्रतियोगिता का हुआ लखनऊ में ऑडिशन

लखनऊ। बच्चों और युवाओं में छिपी हुई प्रतिभा को उजागर कर उसे मंच प्रदान करने के उद्देश्य से बुधवार को डांसिंग किंग एण्ड क्वीन उत्तर प्रदेश प्रतियोगिता ऑडिशन हुआ। जिसमें उन लोगों ने अपनी प्रतिभा को दर्शाया। जे.पी.एस वेलफेयर फाउंडेशन और एस डी किंग के सहयोग से प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित टाउन हाउस में किया गया। ऑडिशन में प्रतिभाशाली बच्चों और युवाओं ने फिल्मी और गैर फिल्मी गीतों पर एक से बढ़कर एक अपनी उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुति दी। लोगों को अपने नृत्य के हुनर से परिचित कराया।

इस अवसर पर एस डी किंग ने कहा कि कलाकार जन्मजात होता है। आवश्यकता इस बात की है कि उसे सही मंच प्रदान किया जाए। ऐसे में यह मंच लोगों को उनकी अभिव्यक्ति करने में सशक्त भूमिका निभा रहा है। संस्था के अध्यक्ष अरविंद सक्सेना ने कहा कि डांसिंग किंग एंड क्वीन उत्तर प्रदेश प्रतियोगिता के लिए देश विभिन्न नगरों में ऐसे ऑडिशन किए जाएंगे, जिससे कि प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान किया जा सके। इस अवसर पर कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट भूमिका निभा रहे कलाकारों में अंकिता बाजपेई, आशीष भारती, माधुरी सिंह आंचल सिंह, शगुफ्ता खान, मंदाकिनी बहुगुणा शास्त्री, भव्य श्रीवास्तव, श्रुति गुप्ता को सम्मानित किया गया। संचालन संपूर्ण शुक्ला ने किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button