उत्तर प्रदेशलखनऊ

कार्टून रेखाओं के जरिए है एक सशक्त अभिव्यक्ति : हरिमोहन बाजपेयी

  • लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कॉलेजेट में हुई कार्टून व कैरिकेचर कार्यशाला

लखनऊ। कार्टून और कैरिकेचर बड़े ही शालीनता के साथ गम्भीर विषयों पर हम अपनी बात बड़े ही आसानी से कह सकते हैं। यह अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। यह मन को लुभाते और गुदगुदाते हुए लोगों को सचेत भी करते हैं। यह कार्टून और कैरिकेचर की एक बड़ी शक्ति है। इस कला के प्रति प्रोत्साहन और इसके लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है।

फ्लोरेसेंस आर्ट गैलरी की ओर से बुधवार को गोमती नगर, विनम्रखण्ड स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कॉलेजेट कार्टून और कैरिकेचर पर आधारित कार्यशाला ‘लैंग्वेज ऑफ लाइन्स‘ का आयोजन किया गया। इसमें लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी किया गया। कार्यशाला में वरिष्ठ कार्टूनिस्ट हरिमोहन बाजपेयी माधव विशेषज्ञ के रूप में शामिल हुए। इसमें एलपीएस आनंद नगर, ए ब्लॉक राजाजीपुरम, आम्रपाली, बी ब्लॉक राजाजीपुरम, आनंद नगर, वृंदावन योजना और गोमतीनगर के 8वीं और 9वीं कक्षा के लगभग 150 छात्रों और कला अध्यापकों नें भी वर्कशॉप में भाग लिया।

इस अवसर पर कार्टूनिस्ट हरिमोहन माधव ने कहा कि हर बच्चे में एक कलाकार होता है, इसके लिए उम्र की बाधा नहीं होनी चाहिए। कला की दृष्टि कलाकार के जन्मजात गुण के साथ पैदा होती है। रेखाओं की भाषा जीवन में सभी चीजों के प्रति अवलोकन में समग्रता लाती है। यह हमारे आस-पास की सभी रोज़मर्रा की चीज़ों को एक अलग और सूक्ष्म परिप्रेक्ष्य देता है। उन्होंने कार्टून और कैरिकेचर के बीच का अंतर समझाया।

क्यूरेटर भूपेंद्र कुमार अस्थाना ने बताया कि ने कार्टूनिस्ट माधव ने कैरिकेचर और कार्टूनिंग में तेजी से बढ़ते करियर विकल्प के रूप में भी छात्रों को जागरूक किया। कार्यशाला के दौरान छात्रों को अपने स्वयं के कार्टून और कैरिकेचर बनाने की छूट भी दी गई, जिससे छात्रों द्वारा कई अद्भुत और प्रेरक रेखांकन सामने आए।

अस्थाना ने बताया कि कार्टूनिस्ट हरिमोहन माधव अनेक गुणों के धनी हैं। माधव यह एक हस्ताक्षर हैं यह कई विधाओं में पारंगत एक सुपरिचित कार्टूनिस्ट, कवि, गीतकार हरिमोहन वाजपेई माधव एक जाना पहचाना नाम है। माधव 30 वर्षों से ज्वलंत मुद्दों पर कार्टून बनाते आ रहे हैं। इस अवसर पर फ्लोरेंसेंस आर्ट गैलरी की निदेशक नेहा सिंह ने छात्रों के साथ बातचीत की और उन्हें जीवन में कला के प्रति अपनी प्रतिभा और जुनून को कभी न छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में माधव ने कार्टून की अनेकों बारीकियों से लोगों को रूबरू कराया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button