देशबड़ी खबर

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में नई बाधा, जापान ने इनकम टैक्स पर उठा दिया सवाल

मुंबई से अहमदाबाद की दूरी को कम करने के लिए चल रहे बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में एक नई बाधा आ गई है। जमीन अधिग्रहण और पर्यावरण से जुड़ी चिंताओं को दूर करने के बाद अब इनकम टैक्स का मसला खड़ा हो गया है। दरअसल जापान ने इस प्रोजेक्ट में लगे अपने इंजीनियरों की कमाई पर लगने वाले इनकम टैक्स को लेकर सवाल उठाया है। जापान का कहना है कि यह टैक्स कंसल्टेंट्स पर नहीं लगना चाहिए, जो बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की डिजाइन से जुड़े काम को संभाल रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक जापान ने कहा कि भारत सरकार को इन कंसल्टेंट्स को मिलने वाली फीस और अन्य खर्चों पर इनकम टैक्स नहीं लगाना चाहिए। यही नहीं इस मुद्दे का समाधान न होने पर परियोजना में देरी को लेकर भी चेतावनी दी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button