अयोध्याउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

अनुशासन व एकात्मता का बोध कराता है पथ संचलन: रवींद्र जोशी

  • संघ का मुख्य कार्य राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत कर समाज में एकात्मता का भाव भरना: रवींद्र जोशी
  • पूर्ण गणवेश में नन्हें बाल स्वयंसेवक रहे कौतूहल का विषय
  • शहर के विभिन्न चौराहों पर आम नागरिकों ने पुष्पवर्षा से स्वयंसेवकों का स्वागत किया
  • घोष की धुन से कदम से कदम मिलाते दिखे स्वयंसेवक

अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) अयोध्या महानगर के गणवेश धारी स्वयंसेवकों ने शहर के मध्य कदम से कदम मिलाते हुए पथ संचलन कर अनुशासन का परिचय दिया तथा अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते दिखे। शहर के विभिन्न चौराहों पर आम नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर संघ के सेवकों का उत्साहवर्धन किया। घोष दल के साथ मुख्य मार्गो से निकला यह संचलन सभी को अपनी ओर आकृष्ट करता दिखा। यह संचलन कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष संघ की महानगर इकाई द्वारा किया जाता रहा है किंतु पिछले कोरोना काल के कारण संचलन कार्यक्रम सहित अन्य बड़े कार्यक्रम स्थगित रहे। कोरोना काल के पश्चात पहला संचलन रविवार को निकाला गया।

संघ का यह संचलन रीडगंज स्थित गुलाब बाड़ी मैदान से निकलकर चौक के रास्ते रिकाबगंज होकर फतेहगंज पहुंचा वहां से मुड़कर पुनः चौक के रास्ते होते हुए गुलाब बाड़ी मैदान पर संपन्न हुआ। इससे पहले गुलाब बाड़ी मैदान में एकत्रित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रमुख गतिविधि कुटुंब प्रबोधन के अखिल भारतीय संयोजक रविंद्र जोशी ने कहा पथ संचलन का उद्देश कदम से कदम मिलाकर चलने और समाज के बीच एकता का संदेश देने का है, संघ का मुख्य कार्य राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत कर समाज में एकात्मता का भाव भरने का भी है। पथ संचलन में संघ के स्वंयसेवक अपने पूरे वर्ष की साधना को समेकित रूप से प्रकट करते हैं।

उन्होंने कहा कि संघ द्वारा सज्जन शक्तियों को साथ लेकर राष्ट्र विरोधी शक्तियों को दमन करने के लिए समरस समाज की स्थापना का भी कार्य संघ द्वारा किया जा रहा है। संघ सामाजिक संरचना को और मजबूत करने के लिए तेजी से लगातार आगे बढ़ता दिख रहा है। देश विरोधी ताकतों को परास्त करने के लिए हमें आज एकजुट रहने की भी आवश्यकता है। संचलन कार्यक्रम में 15 नगर इकाई के लगभग 1500 स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महानगर कार्यवाह देवेंद्र ने किया।

कार्यक्रम में सह विभाग संघचालक मुकेश तोलानी, विभाग प्रचारक संजय, महानगर संघचालक प्रो. विक्रमा प्रसाद, सह महानगर संघचालक डॉ. अजय मोहन, सह महानगर कार्यवाह राहुल सिंह, सूरज, महानगर प्रचारक अनिल, विभाग शारिरिक प्रमुख राजेन्द्र महानगर शारीरिक प्रमुख शिवम, व्यवस्था प्रमुख केदारनाथ, विवेक अग्रवाल के साथ साथ संघ विचार परिवार के अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button