उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा के 33 समेत 36 विधान परिषद सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

  • मुख्यमंत्री योगी, केशव मौर्य की मौजूदी में सभापति कुंअर मानवेन्द्र सिंह ने दिलाई शपथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव में निर्वाचित 36 सदस्यों ने मंगलवार को विधान भवन के तिलक हाल में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और वरिष्ठ मंत्री सुरेश खन्ना की मौजूदगी में विधानभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 33, दो निर्दलीय और एक जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी को शपथ दिलाई।

उप्र विधान परिषद की 36 सीटों में से 33 पर भाजपा को जीत मिली है। इसमें नौ सीटों पर भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीते। जिन 27 सीटों पर मतदान हुआ, उसमें भाजपा ने 24 पर जीत दर्ज की। तीन सीटों में दो निर्दलीय और एक रघुराज प्रताप सिंह की पार्टी जनसत्ता दल से अक्षय प्रताप को जीत मिली। अब इसके साथ भाजपा के उच्च सदन में 100 में से 66 सदस्य हो गये हैं। उप्र विधान परिषद के इतिहास में भाजपा का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

भाजपा के इन प्रत्याशियों को मिली ही निर्विरोध जीत

भारतीय जनता पार्टी के लखीमपुर खीरी से अनूप कुमार गुप्ता, मीरजापुर-सोनभद्र सीट से श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, बुलंदशहर-गौतमबुद्ध नगर से नरेन्द्र सिंह भाटी, बांदा-हमीरपुर से जितेन्द्र सिंह सेंगर, मथुरा-एटा-मैनपुरी आशीष कुमार यादव, मथुरा-एटा-मैनपुरी से ओम प्रकाश सिंह, बदायूं से वागीश पाठक, हरदोई से अशोक अग्रवाल और अलीगढ़-हाथरस से ऋषिपाल सिंह निर्विरोध जीते।

गोरखपुर-महाराजगंज से भाजपा के सीपी चंद, बलिया से भाजपा के रविशंकर सिंह पप्पू, मुरादाबाद-बिजनौर से भाजपा के सत्यपाल सिंह, सीतापुर से भाजपा के पवन कुमार सिंह, रामपुर-बरेली से भाजपा के कुंवर महाराज सिंह, पीलीभीत-शाहजहांपुर से भाजपा सुधीर गुप्ता, लखनऊ-उन्नाव से भाजपा के रामचंद्र सिंह प्रधान, रायबरेली से भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह, झांसी-जालौन- ललितपुर से भाजपा की रमा निरंजन, सुल्तानपुर-अमेठी से भाजपा के शैलेन्द्र प्रताप सिंह, बाराबंकी से भाजपा के अंगद कुमार सिंह, गाजीपुर से भाजपा के विशाल सिंह चंचल, गोंडा-बलरामपुर से भाजपा के अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, जौनपुर से भाजपा के बृजेश कुमार सिंह प्रिंसू, बहराइच से भाजपा की प्रज्ञा त्रिपाठी, प्रयागराज-कौशांबी से भाजपा के डॉ केपी श्रीवास्तव, कानपुर-फतेहपुर से भाजपा के अविनाश सिंह चौहान, इटावा-फर्रुखाबाद से भाजपा के प्रांशु दत्त द्विवेदी, आगरा-फिरोजाबाद से भाजपा के विजय शिवहरे, मेरठ-गाजियाबाद से भाजपा के धर्मेन्द्र कुमार भारद्वाज, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर से भाजपा की वंदना मुदित वर्मा, फैजाबाद-अंबेडकर नगर से भाजपा के हरिओम पाण्डेय, बस्ती-सिद्धार्थनगर से भाजपा के सुभाषचन्द्र उर्फ सुभाष यदुवंश और देवरिया से भाजपा के डॉ. रतन पाल सिंह ने शपथ ली है।

विधान परिषद में दलीय स्थिति

  • भाजपा: 66
  • सपा: 17
  • बसपा: 04
  • कांग्रेस: 01
  • अपना दल: 01
  • शिक्षक दल: 02
  • निर्दलीय समूह: 01
  • निषाद पार्टी: 01
  • जनसत्ता दल लोकतांत्रिक: 01
  • निर्दलीय: 03
  • रिक्त: 03

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button